{"_id":"674d92990fcb62d610013856","slug":"fruits-started-coming-from-plants-in-dhadvahan-shiva-project-mandi-news-c-90-1-ssml1045-141746-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धड़वाहन शिवा प्रोजेक्ट में पौधों से आने लग गए फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धड़वाहन शिवा प्रोजेक्ट में पौधों से आने लग गए फल
विज्ञापन
मंडी। बागवानी सचिव सी पाल रासू ने सोमवार को बल्ह क्षेत्र के धड़वाहन सैहल शिवा क्लस्टर का दौरा किया। इसमें किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से परियोजना से संबंधित जानकारी हासिल की। बागवानी सचिव सी पाल रासू को संबंधित अधिकारियों ने अवगत करवाया कि धड़वाहन में 17 हेक्टेयर भूमि में पौधे लगाए गए हैं।
मुख्य रूप से यहां अमरूद के पौधे लगाए गए हैं। इसमें ललित, स्वेता, हिसार, सफेदा इत्यादि प्रजाति के पौधे लगाए गए हैैं। इसमें लगभग 1667 पौधों से फल के नमूने आना आरंभ हो गए हैं। दो बागवानों ने फल बेचने भी आरंभ कर दिए हैं। बागवानी सचिव सी पाल रासू ने बताया कि शिवा परियोजना प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों और बागवानों की आर्थिकी को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्हाेंने स्थानीय बागवानों और किसानों से शिवा परियोजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
उन्होंने वर्तमान पीढ़ी से पारंपरिक खेती-बाड़ी से बाहर निकलकर बागवानी की आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। कहा कि बागवानी से जुड़ने वालों को सरकार हरसंभव मदद प्रदान कर रही है। इस अवसर पर बागवानी विभाग के उपनिदेशक डाॅ. संजय गुप्ता, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. राजेश शर्मा, उद्योग विकास अधिकारी डॉ. शिवाली धीमान, सहायक उद्यान विकास अधिकारी दीना नाथ सैणी, उद्यान विकास अधिकारी प्रीतिका सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद