फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fruits and vegetables rotted in vehicles due to highway blockage

Mandi News: हाईवे ठप रहने से वाहनों में सड़ गए फल-सब्जियां

Thu, 04 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables rotted in vehicles due to highway blockage
पंडोह-औट के बीच फंसे मालवाहक वाहनों में खराब होते फल। इन्हें अलग-अलग कर चालक बचाने की को​शिश कर
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पंडोह से औट के बीच में बार-बार बंद हो रहा है। करीब पांच से छह दिनों से सब्जी, फल और अन्य सामग्री से सैकड़ों मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। 31 अगस्त रविवार से नेशनल हाईवे यातायात के लिए ठप है। बार-बार हो रहा भूस्खलन बहाली कार्य में रुकावटें पैदा कर रहा है। मौसम का साथ मिलते ही वाहन आगे के लिए छोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

फल-सब्जियां और अन्य प्रकार का सामान लेकर जा रहे वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे बंद होने से उनका लाखों का नुकसान हो गया है। फल और सब्जियां सड़ गए हैं। बाकी सामान भी अब खराब होने के कगार पर पहुंच गया है। वाहन चालक ऐसी स्थिति में हैं कि न तो आगे जा पा रहे हैं और न ही पीछे हट सकते हैं। इन्होंने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि हाईवे खुलने की स्थिति में ऐसे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जाए जिनका सामान खराब हो रहा है या खराब होने के कगार पर है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पंडोह से औट के बीच में हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। मंडी से कुल्लू वाया कटौला मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। जैसे ही हाईवे खुल रहा है तो जरूरी सामान लेकर जा रहे वाहनों को पुलिस निगरानी में क्रॉस करवाया जा रहा है। बहुत से वाहनों को पंडोह, नौ मील और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। प्रशासन की मशीनरी मौके पर तैनात है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे बहाली के कार्य में काफी परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वाहन फंसे हुए होने के कारण फल और सब्जियां सड़ रही हैं। आंखों के सामने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। शासन, प्रशासन उचित कदम उठाए और वाहनों को आगे छोड़ा जाए।
-आशिफ, वाहन चालक
---
मंडी से लेह जा रहा हूं। गाड़ी में सीमेंट लोड है। बारिश के कारण सीलन की दिक्कत रहती है। ऐसे में सीमेंट सेट होने की आशंका है। प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर हाईवे खोले।

-अंकुश, वाहन चालक
....
दिल्ली से मिक्स फ्रूट लेकर जा रहा हूं। पांच दिनों से फंसा हुआ है। वीरवार को छठा दिन है। लोड सब्जी और फल सब सड़ रहा है। सरकार से मांग है कि सब्जी और फल वाली गाड़ी को छोड़ा जाए और मुआवजा दिया जाए।
-दलजीत, वाहन चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed