{"_id":"697cf1ef7d56a264a90e9e50","slug":"fraud-under-the-pretext-of-polishing-gold-jewellery-mandi-news-c-90-1-ssml1024-184297-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सोने के आभूषण चमकाने के बहाने की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सोने के आभूषण चमकाने के बहाने की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय की पैलेस कॉलोनी क्षेत्र में बीते वीरवार को दिनदहाड़े ठगी का मामला सामने आया है। शातिर सफाई और चमकाने के बहाने केमिकल से सोना निकालकर रफूचक्कर हो गए। बाद में परिजनों को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
वीरवार दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति पैलेस कॉलोनी में पीतल और अन्य धातु को साफ करने के बारे में कहने लगे। इस पर एक वृद्ध महिला को सोने के गहने साफ करने के बारे में पूछा। उन्होंने बुजुर्ग महिला को झांसे में ले लिया। गहने साफ और चमकाने का झांसा देकर उनसे चार सोने की चूड़ियां और एक कड़ा लिया। शातिरों ने केमिकल के प्रयोग से सोना निकालकर मौके से रफूचक्कर हो गए।
पीड़ित महिला के परिजनों ने बीते वीरवार शाम करीब चार बजे शहरी पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों युवक किसी बाहरी राज्य के प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने तीन से चार घंटे तक शहर के विभिन्न इलाकों में तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसके चलते प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अजनबी व्यक्तियों से सतर्क रहें। अगर किसी भी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगे तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। संवाद