{"_id":"672cc11baa7bb0f9e300d4a5","slug":"fraud-case-against-sundernagar-firm-mandi-news-c-90-1-mrt1064-139603-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर की फर्म पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर की फर्म पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा, फर्जी मुहर के साथ जारी किए जा रहे दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर क्षेत्र में कार्यरत एक अकाउंटिंग सॉल्यूशन का कार्य करने वाली फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त फर्म ने मंडी की चार्टेड अकाउंटेसी फर्म के नाम की फर्जी मुहर के साथ वित्तीय दस्तावेज जारी कर जालसाजी, धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंडी की मैसर्ज आरवाईटीएस एंड एसोसिएट के मालिक गौरव ठाकुर की शिकायत पर थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि सुंदरनगर स्थित अकाउंटिंग सॉल्यूशन फर्म और उसके मालिक ने उनकी चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म की फर्जी मुहर, फर्जी वित्तीय दस्तावेज जारी कर जालसाजी, धोखाधड़ी की है। आरोप लगाया है कि उक्त फर्म का मालिक विभिन्न व्यक्तियों को जाली प्रमाण पत्र, बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय दस्तावेज तैयार कर उनकी फर्म के स्टांप और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर रहा है। गौरव ठाकुर का आरोप है कि यह दस्तावेज पूरी तरह से नकली हैं। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
000