फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FPO made Dhadta Chukh on the lines of Chamba Chukh.

Mandi News: चंबा चुख की तर्ज पर एफपीओ ने बनाई धाड़ता चुख

Mon, 16 Dec 2024 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
FPO made Dhadta Chukh on the lines of Chamba Chukh.
धर्मपुर (मंडी)। एफपीओ धर्मपुर ने स्थानीय उत्पादों की संख्या बढ़ाने और उनकी बिक्री के लिए मार्केटिंग नेटवर्क को सुदृढ़ करने की योजना तैयार की है। इसके लिए मार्केटिंग ग्रुप का गठन किया है।
विज्ञापन

एफपीओ के अध्यक्ष सतपाल ने बताया कि पहाड़ी इलाकों के उत्पादों को बाजार में विक्रय किया जाएगा। इसमें सोमवार से राजमाह 250 रुपये किलो, पहाड़ी माह 240, कुलथ 250 रुपये, लाल चावल सहित अन्य उत्पादों को बेचा जाएगा। स्थानीय फलों का अचार भी तैयार किया है। तनियार-टिहरा के धाड़ता एग्रो प्रोसेसिंग एंड मॉर्केटिंग नेटवर्क ने चंबा चुख की तर्ज पर चुख तैयार की है।
विज्ञापन

इसे धाड़ता चुख का नाम दिया है। इससे पहले सकोह-सिद्धपुर में बांस, लसुड़ों, एलोवेरा, हरड़ और आंवला का अचार तैयार किया है। सभी उत्पाद टिहरा, संधोल, धर्मपुर, मढ़ी, बरोटी, मंडप, सजाओपिपलु, भराड़ी, कांगों का गहरा, चोलथरा, सरकाघाट आदि विक्रय केंद्रों में उपलब्ध होंगे। महीने में पहले और तीसरे मंगलवार को मोबाइल गाड़ी से भी मॉर्केटिंग की जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन मॉर्केटिंग के माध्यम से भी उत्पाद बेचे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed