फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fourty four youth file the case of froud

विदेश भेजने के नाम पर 44 युवकों से ठगे डेढ़ करोड़

Sat, 15 Oct 2016 07:04 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 15 Oct 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
fourty four youth file the case of froud
zd - फोटो : Getty Images
मंडी। देश के विभिन्न राज्यों समेत मंडी के 44 युवाओं के साथ विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी एजेंट और कंपनी के अधिकारी करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो गए हैं। आरोपी एजेंट मंडी शहर के साथ लगते गांव सन्यारड़ी का निवासी है। सब कुछ बेच कर एजेंट को तीन-तीन लाख रुपये देकर टर्की जाने का सपना देख रहे युवक कबूतरबाजी का शिकार हो गए हैं। पुलिस ने ठगी के शिकार युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ठगी के शिकार युवकों ने शहर के साथ लगते गांव सन्यारड़ी के निवासी आरोपी प्रेम चंद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं, इसी मामले में कंपनी के सीईओ रणवीर के खिलाफ गाजीपुर दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


ठगी के शिकार युवकों का कहना है कि उन्होंने तीन-तीन लाख रुपये प्रेम चंद को दिए थे। आरोपी ने 10 सितंबर को टर्की भेजने का आश्वासन युवकों को दिया था। लेकिन, एकाएक प्रेम चंद व उनकी कंपनी के जितने भी नंबर थे, वह सब बंद हो गए हैं। आरोपी प्रेम चंद व उसकी कंपनी विदेश भेजने के नाम पर इन 44 युवाओं से ही लगभग डेढ़ करोड़ रुपये लेकर गायब हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम ठाकुर ने कहा कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहरी पुलिस चौकी के प्रभारी आनंद किशोर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए ठगी का शिकार
दुनी चंद गांव कलखर, तिलक राम लुहाखर, प्रकाश चंद लुआखर, कुलदीप सिंह डोडुवां, रविंद्र कुमार कुठवार, झाबिया राम ग्रोड़ू, रूप लाल रिवालसर, कुलदीप सिंह धारंडा, दुनी चंद ग्रोड़ू, गिरी राज क्वालकोट, राजीव शर्मा भोरंज, बसंत सिंह रत्ती, पवन कुमार जाहू, हरीश कुमार खियूरी, अनूप पश्चिम बंगाल, आयन पश्चिम बंगाल, तपन पश्चिम बंगाल, जगदीश दयारगी, धर्म चंद मंडी, धमेंद्र कुमार दयारगी, पूर्ण चंद राजगढ़, किशोरी लाल नेरचौक, लतेश कुमार कलौहड़, अनिल कुमार चंडीगढ़, दुनी चंद चौक बलद्वाड़ा, हेम राज सुंदरनगर, नरेंद्र कुमार शर्मा मंडी, रूप लाल सुंदरनगर, जसपाल जलपेहड़, अमर सिंह रत्ती, चमन लाल चामुखा, अमरेश शर्मा पटना, सुनी कुमार मोहाली, बिंकल  चंडीगढ़, सुनील शर्मा रत्ती, खेम चंद मलथेहड़, भूपेंद्र सिंह करसोग, रणबीर सिंह टिल्ली, शुभम लुआखर, यूसफ खान  सुंदरनगर, यशवंत कुमार कसारला, राजेंद्र कुमार समखेतर मंडी तथा पवन कुमार सकरोहा ठगी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed