Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four youths arrested with 1.55 kg of charas.

Mandi News: 1.55 किलो चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 03:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrested with 1.55 kg of charas.
सुंदरनगर फोरलेन पर कार की डिक्की से की बरामद
विज्ञापन

एसटीएफ कुल्लू ने रविवार रात की कार्रवाई, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पर्यटक वाहन से 1.55 किलोग्राम चरस बरामद की है। मामले में राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 25 व 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात एसटीएफ कुल्लू की टीम तरोट स्थित मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही सफेद रंग की राजस्थान नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए चरस के पांच पैकेट बरामद हुए। बरामद चरस का कुल वजन 1.55 किलोग्राम पाया गया।
विज्ञापन

कार में सवार चारों आरोपियों की पहचान चालक आशीष कुमार (39), वीरेंद्र कुमार (29), जैकी (20) और प्रमोद (19), सभी निवासी झुंझुनूं राजस्थान के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 20, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर यह चरस कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। एसटीएफ की इस कार्रवाई में एएसआई भानु प्रताप, आरक्षी शाहिद अली, मोमिन खान, शंकर सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed