{"_id":"6645dab22115b782f20beb6e","slug":"four-youths-arrested-along-with-11-05-grams-of-chitta-in-sundernagar-mandi-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: सुंदरनगर में 11.05 ग्राम चिट्टा सहित चार युवक धरे, कार व बाइक की तलाशी में मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: सुंदरनगर में 11.05 ग्राम चिट्टा सहित चार युवक धरे, कार व बाइक की तलाशी में मिली सफलता
Thu, 16 May 2024 03:37 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 May 2024 03:37 PM IST
सार
सुंदरनगर पुलिस थाना के दल ने अलग अलग मामलों में चार युवकों से 11.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुंदरनगर पुलिस थाना के दल ने दो विभिन्न मामलों में नाके के दौरान 11.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टा मामले में एक व बाइक सवार चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने पुंघ में बुधवार को नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
इस दौरान एक कार (एचपी65/7920) को पुलिस ने जांच के लिए रोका कार में सवार दो युवकों की तलाशी के दौरान उनसे 6.44 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिस पर पुलिस ने कार सवार अमित(चालक) पुत्र सुरेश धीमान निवासी गांव व डाकघर समैला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी और हितेश ठाकुर पुत्र शेर सिंह निवासी गांव व डाकघर कलौहड़ तहसील सुंदरनगर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुलिस ने नाके के दौरान बाइक (एचपी31ए/7027) को जांच के लिए रोका। बाइक सवार युवकों की तलाशी के दौरान उनसे 4.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक लक्की वर्मा पुत्र जगरनाथ निवासी गांव कंदार डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर तथा रवि कुमार पुत्र जयराम निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया दोनों मामलों में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अधीन धारा 21,29 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन