फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   four volvo round up

मंडी में चार वोल्वो बसें जब्त, 16 को 65550 जुर्माना ठोका

Thu, 01 Dec 2016 10:29 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 01 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
four volvo round up
scania buses

मंडी। परिवहन मंत्री जीएस बाली के कड़े तेवरों के बाद परिवहन निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। बुधवार तड़के मंत्री जीएस बाली के सड़क पर उतरने के बाद बुधवार रात को निगम के अधिकारियों की नींद भी उड़ गई। अधिकारियों की रात नाकेबंदी में गुजर गई। बुधवार देर रात मंडी के बिंद्रावनी में परिवहन अधिकारियों ने नाके के दौरान चार वोल्वों बसों को जब्त कर लिया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक बसों को दस्तावेज पूरे न होने पर 65550 रुपये जुर्माना भी ठोका गया है। सुबह तड़के कांगड़ा में मंत्री जीएस बाली की सख्त कार्रवाई के बाद देर रात बिंद्रावणी के पास निगम अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मंडी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डा. मुरारी लाल और आरटीओ धर्मशाला की अगुवाई में बिंद्रावणी के समीप नाका लगाया। इस दौरान चार वोल्वो बसों को बिना रूट परमिट चलने पर जब्त किया गया। इसके अलावा 16 बसों के परिचालकों को नियमों का पालन न करने पर लगभग 65550 रुपये जुर्माना ठोका गया। वहीं, दो बसों के कागजात सही पाए जाने पर उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया है। जिन बसों को जब्त किया गया, उन बसों की सवारियों को निगम की बसों से दिल्ली के रवाना किया गया।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बुधवार को सुबह तीन बजे से पहले ही कांगड़ा से अंब तक औचक निरीक्षण किया था। उसके बाद प्रदेश के सभी आरटीओ को बिना परमिट चलने वाली वोल्वो बसों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई में शिमला, मंडी, हमीरपुर व ऊना के अधिकारी शामिल थे। इसके बाद आरटीओ मंडी व आरटीओ धर्मशाला ने देर रात नौ बजे के करीब ब्रिंदाबणी में नाका लगाया। एक बजे तक चली नाकेबंदी व कार्रवाई में अधिकारियों ने कुल 22 बसों की चेकिंग की। इस दौरान दो बसों को छोड़ कर किसी बस चालक परिचालक के पास सही दस्तावेज नहीं पाए गए। जिस पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। सभी बसें मनाली से दिल्ली की ओर जा रही था। उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डा. मुरारी लाल ने कहा कि अवैध रूप से चलने वाली वोल्वो बसों पर कार्रवाई की गई है। चार बसों को जब्त किया गया है। वहीं, 16 बसों पर जुर्माना ठोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed