फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four quintals of mixed flour is being sold in the name of gram flour

Mandi News: बेसन के नाम पर बेचा जा रहा चार क्विंटल मिश्रित आटा सीज

Sun, 14 Jul 2024 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 Jul 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Four quintals of mixed flour is being sold in the name of gram flour
मंडी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने रिवालसर में बेसन के नाम पर बेचा जा रहा चार क्विंटल मिश्रित अनाज का आटा जब्त कर लिया है। इसके साथ ही बाजार में मिश्रित आटे की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। विभागीय टीम ने आटे इसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के पास इस संबंध में एक शिकायत पहुंच थी कि रिवालसर में बेसन के नाम पर विभिन्न अनाजों के मिश्रण वाला आटा बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने मौके पर जाकर आटे की जांच की और सैंपल भरे। संबंधित कारोबारी को आटे की बिक्री न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

उधर, विभाग का कहना है कि बेसन चने के आटे से बनता है, जबकि इस आटे में मक्की और अनाज को मिलकर आटा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मक्की और अन्य अनाज को मिलाकर बेसन नहीं बनाया जा सकता है। कारोबार मिश्रित आटा बेचकर न केवल यह ग्राहकों को गुमराह कर रहा है, बल्कि इसके दाम में भी बहुत बड़ा अंतर है। क्योंकि चने की दाल और मक्की के दामों में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि चार क्विंटल माल सीज किया है और बिक्री बंद कर दी है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed