फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four minors living in live-in relationship rescued

Mandi News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू

Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four minors living in live-in relationship rescued
बाल कल्याण समिति ने अभिभावकों को बुलाकर की काउंसलिंग
विज्ञापन

चारों किशोर-किशोरियां बीच में ही छोड़ चुके हैं पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के पधर क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे दो नाबालिग लड़कों और दो लड़कियों को संयुक्त विभागीय टीम ने रेस्क्यू किया है। टीम के मौके पर पहुंचने पर चारों ने जांच को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर आई और बाल संरक्षण प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू की गई।
दोनों नाबालिग लड़कों को ओपन शेल्टर होम में रखा गया, जबकि दोनों लड़कियों को अस्थायी रूप से वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया। बाद में चारों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया। समिति के समक्ष दोनों नाबालिग लड़कियों ने लड़कों के साथ ही रहने की इच्छा जताई और अपने फैसले पर कायम रहीं। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने चारों के अभिभावकों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की।
विज्ञापन

जांच के दौरान सामने आया कि चारों किशोर-किशोरियां पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं। काउंसलिंग और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद समिति ने सभी नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा ने अभिभावकों को बच्चों पर नियमित निगरानी रखने, उनकी शिक्षा जारी रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
घर से भागी 10वीं की छात्रा नगरोटा से बरामद
गागल पुलिस चौकी के तहत 10वीं कक्षा की एक छात्रा अपने दोस्त के साथ घर से चली गई थी। नाबालिग छात्रा को जिला कांगड़ा के नगरोटा से बरामद कर वापस लाया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां नहीं है और उसके पिता बीमार रहते हैं। छात्रा को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां उसने लड़के के साथ रहने की इच्छा जताई। अब इस मामले में बाल कल्याण समिति नियमानुसार निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed