{"_id":"69fce356ede92849e9050df7","slug":"four-lane-construction-in-mana-becomes-a-disaster-people-are-troubled-by-daily-traffic-jams-mandi-news-c-90-1-mnd1023-195787-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"माणा में फोरलेन निर्माण बना आफत: रोजाना जाम से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माणा में फोरलेन निर्माण बना आफत: रोजाना जाम से जनता परेशान
विज्ञापन
निर्माण कंपनी की लापरवाही से मंडी–पठानकोट हाईवे पर यातायात बाधित
ग्रामीणों को घंटों जाम और मूलभूत सुविधाओं की कमी का करना पड़ रहा सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी–पठानकोट नेशनल हाईवे पर माणा के पास चल रहा फोरलेन निर्माण कार्य अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। यहां रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है, जिससे समय की भारी बर्बादी हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कुछ समय पहले नया मार्ग वाहनों के लिए खोला गया था, जिससे जाम से राहत मिली थी, लेकिन ग्रेडिंग सही न होने का हवाला देकर इसे फिर से बंद कर दिया गया। इसके बाद यातायात को पुराने संकरे मार्ग से मोड़ा गया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
फोरलेन निर्माण के चलते कई स्थानों पर पुराने पैदल रास्ते और फुटपाथ भी खत्म हो गए हैं। इससे निचला साहल गांव के लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और एसडीएम पधर से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
धूलभरे मौसम में दृश्यता कम होने और खराब मौसम में कीचड़ व फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय समाजसेवियों ने भी निर्माण कंपनी के रवैये पर नाराजगी जताई है।
लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जब तक फोरलेन निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और वैकल्पिक रास्तों को तुरंत बहाल किया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके।
बाक्स
माणा पुल के पास निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। हाईवे का काम पूरा होने के बाद ही जाम की समस्या का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार फुटपाथों का निर्माण करवाया जा रहा है और यातायात को सुचारू रखने के प्रयास जारी हैं। -जितेंद्र कुमार,प्रोजेक्ट मैनेजर, निर्माण कंपनी