फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four days police remand for all three friends

ओवरडोज से युवक की मौत का मामले में तीनों दोस्तों को चार दिन का पुलिस रिमांड

Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four days police remand for all three friends
धर्मपुर(मंडी)। ड्रग्स के ओवरडोज से 19 वर्षीय धीरज कुमार की मौत के मामले में तीनों आरोपी दोस्तों को सोमवार को सरकाघाट सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों को मौके पर ले जाकर क्राइम सीन भी रिक्रिएट किया। जबकि मां बाप से भी पूछताछ हो रही है। बता दें कि 26 अप्रैल को धर्मपुर के थडू गांव से लापता 19 साल के धीरज का शव पुलिस ने वीरवार को बकरखड्ड से बरामद किया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्र नशे का आदी है और कुछ दोस्तों के साथ नशा करते वक्त ओवरडोज से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

डर के मारे दोस्तों ने उसके शव को बोरी में बांधकर खड्ड में दफना दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पारूल युवक को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। दो अन्य दोस्तों को भी पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने साथ होने और एक साथ मिलकर शव को दफनाने की बात कुबूल ली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या और सुबूत मिटाने की साजिश करने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपियों को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed