{"_id":"687e83f9f73a66b2dd05e5f8","slug":"former-soldier-injured-in-road-accident-dies-mandi-news-c-90-1-mrt1064-163283-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क हादसे में जख्मी पूर्व सैनिक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क हादसे में जख्मी पूर्व सैनिक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बैहना में 20 जुलाई को सड़क हादसे में जख्मी हुए सुंदरनगर के नालग निवासी पूर्व सैनिक सोहन लाल (52) ने सोमवार को डैहर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह वर्तमान में एसीसी सीमेंट फैक्टरी बरमाणा में कार्यरत थे।
पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी प्रभु राम निवासी बैहना ने दर्ज करवाए बयान में बताया कि 20 जुलाई शाम 6:30 बजे के करीब सोहन लाल बाइक पर आए। सामने से एचआरटीसी की बस आने पर उन्होंने बाइक को ब्रेक लगाया लेकिन वह स्किड होकर अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए।
घायल सोहन लाल को तत्काल सिविल अस्पताल डैहर ले जाया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। संवाद