फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former minister Kaul took stock of the preparations for CM's visit

Mandi News: पूर्व मंत्री कौल ने सीएम के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 11 Feb 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Former minister Kaul took stock of the preparations for CM's visit
पधर (मंडी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 14 फरवरी को प्रस्तावित पधर दौरे की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लगभग 85 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। तदोपरांत विवेक फिजिकल अकादमी खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का द्रंग विधानसभा क्षेत्र का यह पहला दौरा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। सभा स्थल के साथ-साथ नारला काॅलेज खेल मैदान में चौपर की लैंडिंग की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने पधर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। साथ ही नागरिक अस्पताल पधर का औचक निरीक्षण कर उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम भी पूछा।

इस दौरान एडीसी मंडी रोहित राठौर, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार डॉ. भावना वर्मा, डीएसपी देव राज, बीडीओ विनय चौहान, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed