फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former CM Jairam Thakur reached Baba Bhootnath temple on PM Modi's call

Mandi News: पीएम मोदी के आह्वान पर बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Former CM Jairam Thakur reached Baba Bhootnath temple on PM Modi's call
देश के बेहतर भविष्य के लिए बाबा भूतनाथ से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा-कार्यकर्ताओं ने मेहनत से पीएम की रैली रही सफल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के पड्डल मैदान में रैली के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लोगाें से और भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे सभी देवी-देवताओं के पास जाकर देश के बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद लें। इस आदेश का पालन करते हुए शनिवार सुबह पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में पहुंचे और वहां पर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा से प्रदेश और देश के बेहतर भविष्य की कामना की।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कहने पर वे उनकी तरफ से बाबा भूतनाथ मंदिर में पहुंचे हैं और यहां पर माथा टेका है। कहा कि वे प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि संदेश दिया और मंडी की भावनाओं को उन्होंने अपनी भावनाओं से जोड़ा है। जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी की पड्डल में हुई रैली को सफल बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह सब हो पाया है। कहा कि पीएम मोदी के प्रति मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अपना स्नेह प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed