फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former Chief Minister pays tribute to the valor of the armed forces on the anniversary of Operation Sindoor

Mandi News: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

Fri, 08 May 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 08 May 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister pays tribute to the valor of the armed forces on the anniversary of Operation Sindoor
बोले-मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित हैं राष्ट्र की सीमाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण नमन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सैन्य इतिहास में राष्ट्रीय संकल्प, तत्परता और शक्ति का एक ऐसा सशक्त प्रतीक है, जिसने दुनिया को यह संदेश दिया है कि नया भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि मात्र 22 मिनट के भीतर भारतीय जांबाजों ने जिस सटीकता और तालमेल के साथ नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया वैश्विक मानक बन गया है।
विज्ञापन

आज भारत न केवल सीमाओं पर चौकस है, बल्कि अपनी रक्षा जरूरतों के लिए स्वयं समर्थ और सशक्त हो रहा है। उन्होंने सेना में नारी शक्ति की सशक्त भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कहा कि कैसे हमारी बहादुर सैन्य अधिकारी महिलाओं ने देश को पल पल की घटना की जानकारी मीडिया के सामने रखकर देशवासियों का गर्व से सीना चौड़ा कर दुनिया को हमारी मातृ शक्ति की ताकत दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया
उन्होंने मंडी में खेल जगत की उभरती प्रतिभाओं से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटी सराज विधानसभा क्षेत्र के शिकावरी की होमानी और मंडी के कोटली की सुश्री रेखा को बधाई दी। इस आत्मीय भेंट के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed