फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former Acting Chief Justice Dharam Chand Chaudhary honoured 695 meritorious students

Mandi News: पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी ने नवाजे 695 मेधावी

Sun, 29 Jun 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Former Acting Chief Justice Dharam Chand Chaudhary honoured 695 meritorious students
नेरचौक में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी मुख्य अति​थि न्यायमूर्ति धर्
मंडी। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी के ऑडिटोरियम में शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की रही। समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि एक दिन बतौर डीसी रहीं मेधावी छात्रा अन्वी ने विशिष्ट अतिथि शिरकत की। वहीं, एस्पायर आईआईटी मेडिकल शिमला के एमडी योगिंद्र कुमार मीणा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज भंगरोटू स्कूल की छात्राओं के सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्पातिथि ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के इस वर्ष के कक्षा छठी से कक्षा 11वीं के 695 टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जिससे जीवन निर्वाह के साथ-साथ सामाजिक क्रांति भी लाई जा सके। जिस तरह मनुष्य को पेट भरने के लिए अन्न की जरूरत होती है, उसी तरह ज्ञान बढ़ाने के लिए शिक्षा की जरूरत रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेहद विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए खाली समय में नेरचौक में इंडो जर्मन प्रोजेक्ट और ब्यास-सतलुज लिंक परियोजना की बग्गी से पंडोह के बीच निर्मित टनल में भी कार्य किया। कुर्ता-पजामा पहन कर स्कूल तक का सफर किया। मन में कुछ करने की लगन से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रेन ऑफ हिमाचल प्रतियोगी परीक्षा की लांच
इस मौके पर मुख्य सहयोगी एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की तरफ से ब्रेन ऑफ हिमाचल राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पांचवीं से 12वीं कक्षा के बच्चे भाग लेते हैं। इसका आयोजन हर जिला में होता है। परीक्षा के टॉपर को बतौर इनाम कार दी जाएगी। कक्षा वार तीन टॉपर को क्रमश: 21 हजार, 11 हजार व 71 सौ रुपये मिलेंगे। जिला टॉपर को आकर्षक उपहार दिया जाएगा। 200 बच्चों का फाइनल राउंड होगा। इससे निकले सुपर 50 को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

नेरचौक में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति धर्

नेरचौक में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावी मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति धर्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed