फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forests burned in January, prompting 24-hour monitoring.

Mandi News: जनवरी में दहके जंगल, जंगलों के 24 घंटे निगरानी के निर्देश

Mon, 19 Jan 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Forests burned in January, prompting 24-hour monitoring.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बारिश न होने और सूखे जैसे हालातों के चलते जंगलों में आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। वनमंडल जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाले वन परिक्षेत्र उरला, लडभड़ोल और जोगिंद्रनगर में आग की तीन घटनाओं से बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों ने संवेदनशील बीटों में 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वनमंडल स्तर की बैठक में वन परिक्षेत्र धर्मपुर, कमलाह, जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल और उरला के वन परिक्षेत्राधिकारियों को संवेदनशील बीटों को सुरक्षित बचाने के लिए गश्त के साथ जंगलों के समीप रहने वाले लोगों को आगाह करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

करीब 22 हजार हेक्टेयर बहुमूल्य वन संपदा को आग से सुरक्षित रखने के लिए मंडल स्तर की बैठक में मौजूद 56 बीटों के वनरक्षक, वनमित्रों, 18 बीओ और 6 वन परिक्षेत्र अधिकारी समेत करीब सौ वन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया कि ड्राई स्पैल के चलते 15 मार्च से जंगलों में आग की ज्यादा संभावनाओं के आसार रहते हैं। उधर, वन मंडलाधिकारी वन मंडल जोगिंद्रनगर अश्वनी शर्मा ने बताया कि वन कर्मियों को वन संपदा को आग से सुरक्षित बचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed