फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest wealth spread over 100 hectares saved from burning

Mandi News: 100 हेक्टेयर में फैली वन संपदा को जलने से बचाया

Thu, 11 Apr 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Apr 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Forest wealth spread over 100 hectares saved from burning
वन मंडल जोगिंद्रनगर में भड़की आग को काबू पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ जुटे स्थानीय
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वन मंडल जोगिंद्रनगर की बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों ने मोर्चा संभाल लिया है। फायर सीजन में अब तक चार बड़ी आग की घटनाओं में करीब 100 हेक्टेयर वन संपदा ग्रामीणों के सहयोग से जलने से बचाई गई। वन परिक्षेत्र जोगिंद्रनगर के द्राहल, स्यूरी और मां बंडेरी के जंगलों में अचानक आग लगने से करीब 40 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान भी पहुंचा है।
विज्ञापन

अगर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने में सहयोग न किया होता तो कई जीव जंतु भी जलकर राख हो जाते। वन मंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर कमल भारती ने बताया कि आग के लगने के कारणों की जानकारी आसपास के लोगों से जुटाई जा रही है और वन एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाने को लेकर वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। फायर सीजन में जहां कुछ लोग अपने निजी हित के लिए जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, काफी संख्या में ग्रामीण बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाने को लेकर भी वन मंडल की ढाल बने हैं। ऐसे कर्मवीरों को वन विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। करीब 25 हजार हेक्टेयर वन संपदा को फायर सीजन में आग से बचाने के लिए 6 वन परिक्षेत्रों के रेंज ऑफिसरों के साथ स्वयं सहायता समूह, युवक मंडलों के अलावा फायर वाचरों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed