फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest department's team caught a vehicle loaded with wood.

Mandi News: वन विभाग रे की टीम ने पकड़ी लकड़ी से लदी गाड़ी

Sat, 03 Jan 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Forest department's team caught a vehicle loaded with wood.
रे (कांगड़ा)। वन विभाग रे की टीम ने बड़ूखर के नजदीक ब्यास नदी पर बने पुल के पास लकड़ी से लदी गाड़ी को पकड़ा है। वन विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि लकड़ी से लदी गाड़ियां बडूखर से होकर पंजाब के होशियारपुर जा रही हैं।
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर की टीम ने रात को नाका लगाया जिसकी जानकारी लकड़ी तस्करों को प्राप्त हो चुकी थी। इसके चलते सुबह 5 तक एक भी गाड़ी लकड़ी से लदी नहीं निकली लेकिन जब सुबह वन विभाग की टीम नाका उठा रही थी, उस दौरान उनको पास के गांव में गाड़ी की आवाज सुनाई दी और जैसे ही टीम रियाली गांव में पहुंची तो वहां पर अवैध रूप से लकड़ी की लदी गाड़ी पाई गई, लेकिन ड्राइवर वहां से भाग गया। कुछ देर बाद गाड़ी पर लिखे नंबरों पर संपर्क किया, तब ड्राइवर वहां पहुंचा। विभाग ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र जवाली की बीट फतेहपुर से यह लकड़ी की गाड़ी अवैध रूप से भरी गई थी, जो बिना विभाग की अनुमति से रात के अंधेरे में इस पुल के ऊपर से गुजरने की फिराक में थी। वन विभाग ने लकड़ी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है। वन खंड अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में अवैध कटान से भरी गाड़ियों को को बख्शा नहीं जाएगा और इन पर कानूनी नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed