{"_id":"612d14ce8ebc3eb26a461e7e","slug":"forest-department-caught-two-wood-smugglers-seized-the-vehicle-mandi-news-sml3821433186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने दो लकड़ी तस्कर पकड़े, गाड़ी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने दो लकड़ी तस्कर पकड़े, गाड़ी जब्त
विज्ञापन
वाहन के साथ पकड़े गए लकड़ी तस्कर।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। वन विभाग ने रविवार रात्रि लकड़ी की तस्करी कर रहे दो लोगों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चैहटीगढ़ के वन खंड अधिकारी लाल सिंह, लकशाल बीट के वन रक्षक वीरेंद्र कुमार और वन कर्मी जोगी राम गश्त पर थे।
इस दौरान सूचना मिली कि यहां सक्रोड़ू नाले में अवैध कटान हुआ है, उसकी लकड़ी को जीप में डालकर ले जाया जा रहा है। टीम ने रात को आई जीप को चेकिंग के लिए रोका लेकिन चालक गाड़ी को रोपा की तरफ भगा ले गया। वन कर्मियों ने गाड़ी का पीछा किया और रोपा के पास गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली। गाड़ी से देवदार के 9 मोछे (लॉग्स) बरामद हुए हैं।
इनकी कीमत 50 हजार बताई जा रही है। मामले में दो लोगों के खिलाफ औट थाना में मामला दर्ज हुआ है। औट थाना पुलिस ने नगवाईं निवासी श्याम लाल और राहला निवासी चिरंजी ठाकुर के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ मंडी वासु डोगर ने कहा कि लकड़ी सहित जीप को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
000