फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   forelane migrant celibirate black day

सुंदरनगर में फोरलेन प्रभावितों ने मनाया काला दिवस

Fri, 15 Apr 2016 06:07 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Fri, 15 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
forelane migrant celibirate black day
सुंदरनगर में विरोध स्वरूप काला दिवस मना कर रैली निकालते फोरलेन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के पुंग में पिछले 12 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे फोरलेन प्रभावितों ने शुक्रवार को हिमाचल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। प्रभावितों ने इस मौके पर नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत संशोधित मुआवजे न देने के रोष स्वरूप काली पट्टियां बांधकर और काले झंडे फहराकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


रोष प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे प्राधिकरण तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रभावितों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के लिए वर्ष 2014 से भूमि अधिग्रहण के लिए अवार्ड प्रक्रिया आज भी चल रही है, लेकिन कई लोगों को पुराने कानून के तहत मुआवजे दिए जा रहे हैं तथा कुछ को नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत मुआवजे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फोरलेन प्रभावित घनश्याम महाजन, यादविंद्र पुरी और राजा ठाकुर, यशपाल गुलाटी, कमल सिंह ने कहा कि एक सड़क पर दो कानून लागू करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एनएचएआई और भू-अर्जन अधिकारी कार्यालय बिलासपुर के कुछ अधिकारी फोरलेन निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाथों का खिलौना बने हुए हैं तथा सैकड़ों प्रभावित परिवारों से मकानों, दुकानों, ढांचों के जबरदस्ती कब्जे लेने की रणनीति बनाकर प्रशासन से गैरकानूनी कार्रवाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सब कुछ जानते हुए भी नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को एक समान लागू नहीं किया जा रहा। इससे पहले की उनका शांतिपूर्वक आंदोलन उग्र रूप धारण कर जाए, इससे संबंधित विभागों को अपनी गलतियों को शीघ्र सुलझा लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में शालू शर्मा, मोनिका, रेणुका सेन, वीना पुरी, रेखा, उर्मिल वर्मा, आकाशी, वंदना, रुकमणि, मीरा, दुरुमती देवी, दुर्गी देवी, बवली शर्मा, राकेश सेन, नारायण सिंह, नीरज और जय सिंह सहित अनेकों प्रभावित शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed