फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   For the safety of women in covid curfew Heroes of Mandi Police took over the front, Became aparajita in 13 police stations of the district and handled law and order by patrolling daily

कोविड कर्फ्यू में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंडी पुलिस की वीरांगनाओं ने संभाला मोर्चा

Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
For the safety of women in covid curfew Heroes of Mandi Police took over the front, Became aparajita in 13 police stations of the district and handled law and order by patrolling daily
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जब भी महिला सशक्तीकरण की बात होती है तो महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की चर्चा जरूर होती है। मौजूद परिवेश में कोविड की जंग में जिला पुलिस की कप्तान शालिनी अग्निहोत्री के नेतृत्व में मंडी पुलिस की महिला कांस्टेबल वीरांगनाओं की तरह हर मोर्चे पर डटी हैं। जिला के 13 पुलिस थानों में 200 महिला पुलिस कर्मी रोजाना पेट्रोलिंग कर कोरोना कर्फ्यू की अनुपालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ कोविड नियमों के प्रति भी जागरूक कर कर ही हैं। चाहे पुलिस के नाके पर ड्यूटी हो या दोपहिया वाहनों में सवार होकर यातायात संभालना हो या फिर किसी आपराधिक मामले की जांच, महिला पुलिस कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से निभा रही है। कोविड कर्फ्यू में महिलाओं की सुरक्षा भी कर रही हैं। इनमें कुछ महिला पुलिस कर्मी ऐसी भी हैं जो परिवार की विकट परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का पालन बखूबी कर रही हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग कर कोविड कर्फ्यू में कानून व्यवस्था का जायजा ले रहीं
कोविड कर्फ्यू में महिलाओं की हिफाजत के लिए पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की पांच महिला पुलिस कर्मी इनमें अंशू देवी, दीपा देवी, सपना कुमारी, रुकमणि देवी के साथ अंजू कुमारी भी पुलिस थाने के कार्यभार के अलावा चरणबद्ध तरीके से रोजाना 15 से 20 किलोमीटर तक की पेट्रोलिंग कर कोविड कर्फ्यू में कानून व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। महिलाओं की शिकायतों के निवारण को लेकर भी महिला पुलिस कर्मी फील्ड पर तैनात हैं। चौकी बस्सी, घट्टा और लडभड़ोल सहित पुलिस चौकी की 11 महिला पुलिस कर्मी मोर्चा संभाले हुए हैं। आपराधिक जांच हो या कोविड नियमों की अनुपालना सभी महिला कांस्टेबल मौका पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के लिए समर्पित हैं। इनके जज्बे की हर ओर सराहना हो रही है।
विज्ञापन

मंडी पुलिस का हर जवान आम जनता की सुरक्षा में समर्पित हैं। इनमें महिला पुलिस कर्मी (वीरांगनाएं) भी जिला भर के थानों में अपनी सेवाओं का परचम लहरा रही हैं। हाईवे पर पेट्रोलिंग के अलावा पुलिस थाने के हर कार्यप्रणाली पर महिला पुलिस कर्मी भी अपने दायित्व का निर्वहन बखूबी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed