फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   For the first time in ten years, it rained for 17 days in May

Mandi News: दस साल में पहली बार मई में 17 दिन हुई बारिश

Sat, 31 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
For the first time in ten years, it rained for 17 days in May
मंडी। जिला मंडी में 10 साल में पहली बार मई माह में 17 दिन बारिश और अंधड़ ने लोगों को डराए रखा। जून माह के पहले सप्ताह में भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। इससे पहले 2023 में जिले में 16 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई थी लेकिन उस समय अंधड़ ने इतना कहर नहीं बरपाया था।
विज्ञापन

इस माह बारिश के साथ चले अंधड़ से करोड़ों रुपये का नुकसान विभिन्न विभागों को हो चुका है। कई घरों की छतें तक उड़ गई हैं। कई जगह बिजली के खंभे गिरने से ब्लैक आउट की स्थिति रही। कई पेड़ अब भी खतरा बने हुए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई माह में 76.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य बारिश 69.2 मिलीमीटर से 10 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

मई माह में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान इस माह सबसे ज्यादा 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सराज समेत बरोट आदि में सुबह और शाम के समय अभी भी ठंड है। कैलोधार समेत कई जगह इन दिनों लोग गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। उधर, मौसम को देखते हुए उपायुक्त मंडी की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। लोगों को नदियों, नालों से दूर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
2023 में 24 जून को पहुंचा था प्रदेश में मानसून
पिछले 25 साल की बात की जाए तो प्रदेश में 2023 में अधिकांश भागों में मानसून 24 जून को पहुंचा था। 2000 में सबसे पहले नौ जून को मानसून ने दस्तक दी थी। पिछले 15 साल में सबसे देरी से मानसून 2010 में पांच जुलाई को पहुंचा था। 2023 के दौरान जिले में आई आपदा से भारी भरकम नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed