{"_id":"691622165b0d0ae9f40503f5","slug":"for-the-first-time-degrees-were-awarded-in-btech-with-specialization-in-entrepreneurship-mandi-news-c-90-1-mnd1001-176034-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पहली बार बीटेक विद स्पेशलाइजेशन इन एंटरप्रेन्योरशिप में डिग्रियां की प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पहली बार बीटेक विद स्पेशलाइजेशन इन एंटरप्रेन्योरशिप में डिग्रियां की प्रदान
विज्ञापन
आईआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री का इंतजार करते छात्र। संवाद
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी ने वीरवार को भव्य तरीके से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के अभिभावकों ने भी भाग लिया। खास बात यह रही कि नए प्रारंभ किए गए बीटेक, एमटेक ड्यूल डिग्री, बीटेक विद सेकंड मेजर और बीटेक विद स्पेशलाइजेशन कार्यक्रमों के पहले बैच के स्नातक भी इस समारोह में शामिल हुए।
पहली बार संस्थान ने बीटेक विद स्पेशलाइजेशन इन एंटरप्रेन्योरशिप में डिग्रियां प्रदान कीं। इस वर्ष 13 छात्रों को बीटेक (आनर्स) डिग्रियां भी प्रदान की गईं, जो शैक्षणिक उपलब्धि में नया मील का पत्थर है। उधर सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक प्रो. शेखर सी मंडे ने कहा कि छात्रों को यह सोचना चाहिए कि वह राष्ट्र की सफलता में कैसे योगदान दे सकते हैं।
विज्ञान और तकनीक से समाज की मदद करें न कि इसका उपयोग दुर्भावनापूर्ण घटनाओं में न हो। मानवता के बिना विज्ञान का कोई उपयोग नहीं है। छात्रों को राष्ट्र की सफलता में योगदान देने और केवल नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनने पर जोर दिया। संवाद