फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   For the first time, a woman has been appointed as Congress President, with Champa being given the responsibility.

Mandi News: कांग्रेस अध्यक्ष में पहली बार महिला को मौका, चंपा को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 03 Jan 2026 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
For the first time, a woman has been appointed as Congress President, with Champa being given the responsibility.
नवनियुक्त मंडी कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर।
मंडी। पूर्व मंत्री एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को पार्टी हाईकमान ने मंडी जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पहला मौका है जब मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की कमान किसी महिला को सौंपी गई है। इससे पहले तक इस पद पर पुरुषों का ही कब्जा रहा है।
विज्ञापन

50 वर्षीय चंपा ठाकुर का बचपन से ही राजनीति से गहरा नाता रहा है। उनके पिता कौल सिंह ठाकुर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। चंपा ठाकुर अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

चंपा ठाकुर ने वर्ष 1993 में एनएसयूआई से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 1999 तक एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। चंपा ठाकुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव, महिला कांग्रेस की महासचिव और उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। 2005 से चंपा ठाकुर चुनावी राजनीति में उतरी और लगातार चार बार अलग-अलग वार्डों से जिला परिषद की सदस्य निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में भी चंपा ठाकुर जिला परिषद की सदस्य हैं। एक बार जिला परिषद की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। चंपा ठाकुर वर्ष 2017 और 2022 में दो बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मंडी सदर से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। चंपा ठाकुर के पति डाॅ. जोगिंद्र ठाकुर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में डिप्टी एमएस के पद पर कार्यरत हैं। इनका बेटा एमबीबीएस करने के बाद अब आगे की पढ़ाई कर रहा है। बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ रही हैं।

उधर, चंपा ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्व का वह बखूबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। जिला में संगठन को मजबूत किया जाएगा। सभी को एकजुट करके पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने का प्रयास रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed