{"_id":"617831433ed0ce7b7d0d4f03","slug":"for-a-strong-democracy-mandi-news-sml3884669112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी करें मतदान : जतिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी करें मतदान : जतिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता संसदीय उपचुनाव में 30 अक्तूबर को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। कहा कि संविधान ने मतदान के माध्यम से देश के प्रत्येक वयस्क नागरिक को अपनी इच्छानुसार सरकार चुनने का अधिकार प्रदान किया है।
एडीसी जतिन लाल मंगलवार को एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र में पीपल्स फिटनेस एवं स्पोर्ट्स ट्रस्ट एवं गोपी युवक मंडल मंगयाल के सहयोग से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने सभी मतदाताओं से बिना किसी दबाव, भय, लालच के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। एक अच्छी और मजबूत सरकार निर्माण में प्रत्येक मत का महत्व है। ऐसे में सभी मतदाता देश की उन्नति के लिए हमेशा अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया, बीडीओ चौंतड़ा विवेक चौहान, खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद