फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   For 55 posts in Employment Exchange Mandi, only 25 candidates came to give interview. 15 got jobs, 10 rejected, certificates given to selected trainees on the spot

रोजगार कार्यालय मंडी में 55 पदों के लिए 25 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार देने पहुंचे

Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
For 55 posts in Employment Exchange Mandi, only 25 candidates came to give interview. 15 got jobs, 10 rejected, certificates given to selected trainees on the spot
मंडी। कोविड काल में रोजगार के द्वार भी खुलने लगे हैं। रोजगार कार्यालय मंडी में मोहाली स्थित नाहर स्पिनिंग मिल्स में 55 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में नौकरी के चाहवानों की संख्या कम दिखी। यहां 55 पदों के लिए 25 युवा ही नौकरी के लिए पहुंचे। जिसमें पंद्रह को नौकरी मिल गई जबकि दस रिजेक्ट हुए हैं। चयनित प्रशिक्षुओं को मौके पर ही प्रमाणपत्र दिया गया। साक्षात्कार के दौरान कोविड नियमों की पालना की गई। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई जो दोपहर बाद तक चली। कंपनी की ओर से एचआर विजय कुमार ने युवाओं का चयन किया गया। उन्होंने चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही प्रमाणपत्र जारी किए। साक्षात्कार में अनुभवी और फ्रेशर दोनों तरह के उम्मीदवार पहुंचे। प्रोफेसर विप्लव ठाकुर ने बताया कि चयनित प्रशिक्षुओं को मौका पर ही प्रस्ताव पत्र दे दिए गए। साक्षात्कार में सुबह 11 बजे शुरू हुआ। जिसमें मंडी, कुल्लू, कोटली, सरकाघाट के युवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

आईटीआई पास इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल के 15-15 पद और फिटर के 25 पद भरने थे लेकिन साक्षात्कार में 25 ही युवकों ने भाग लिया। जिसमें 10 रिजेक्ट, 15 सिलेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन

-एसआर कपूर, जिला रोजगार अधिकारी
क्या कहते है आईटीआई पास प्रशिक्षु
पंजाब की स्पिनिंग मिल्स में काम करने की चाह के चलते मंडी पहुंचकर साक्षात्कार में भाग लिया। कंपनी ने चयनित करते हुए मौके पर ही चयनित प्रमाणपत्र देकर नौकरी करने का मौका प्रदान किया है। जिससे खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खेमचंद, कोटली आईटीआई प्रशिक्षु
पंजाब की स्पिनिंग मिल्स में काम करने के लिए साक्षात्कार देने कोटली से मंडी बस के माध्यम पहुंचे हैं। अब सरकारी नौकरियों की आस कम ही है। समय रहते निजी कंपनी में पैर फंस जाएं तो समझदारी है।

-विजय कुमार कोटली आईटीआई प्रशिक्षु
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में आज सुबह दस बजे साक्षात्कार देने पहुंचे। कंपनी काबिलियत के हिसाब से ही साक्षात्कार में आए युवाओं का चयन कर रही है। कोविड काल में रोजगार के अवसर मिलना अच्छा है।
-नरेंद्र कुमार, आईटीआई मंडी प्रशिक्षु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed