फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ?food supply corporation action

मंडी में 16 डिपो संचालकों की सिक्योरिटी जब्त

Mon, 21 Dec 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 21 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
?food supply corporation action

जिला के सरकारी राशन डिपो संचालकों पर अनियमितताएं बरतने पर शिकंजा कस दिया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) ने अनियमितताओं पर 16 डिपो संचालकों की नियमानुसार सिक्योरिटी जब्त की।

विज्ञापन


सख्त कार्रवाई से डिपो संचालकों और कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। औचक निरीक्षण अभियान के तहत डीएफएससी मंडी व अन्य इंस्पेक्टरों ने जिले में दबिश देकर डिपो व अन्य जगहों में छानबीन की थी। इस दौरान 16 डिपो संचालकों के यहां खामियां पाई गई थीं।
विज्ञापन


कुछ डिपो संचालकों के पास रिकॉर्ड में कुछ और मौके पर रखे गए राशन में गड़बड़ी पाई गई थी। वहीं, कुछ डिपो मौके पर बंद पाए गए थे। मौके पर गड़बड़ी होने को लेकर डिपो संचालक अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाए थे। जिन्हें डीएफएससी मंडी ने कार्यालय में तलब कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशी के लिए कार्यालय पहुंचे डिपो संचालकों व अन्य ने अपना पक्ष रखा, मगर पक्ष से डीएफएससी मंडी संतुष्ट नहीं थे। जिस पर डीएफएसी मंडी मिलाप शांडिल ने सभी डिफाल्टरों की नियमानुसार सिक्योरिटी जब्त कर जुर्माने के तौर पर 16,780 रुपये वसूले। डीएफएससी मंडी ने सभी डिपो संचालकों व अन्य कारोबारियों को सभी दस्तावेज नियमानुसार तैयार करने व तय किए गए समय पर डिपो खुला रखने के लिए चेताया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed