फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   food items send in interior area

जनजातीय क्षेत्रों में भेजी सस्ते राशन की खेप

Sun, 27 Nov 2016 09:53 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 27 Nov 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
food items send in interior area
चावल - फोटो : AmarUjala

मंडी। प्रदेश में जहां सरसों के तेल के सप्लाई सस्ते राशन के डिपों में नहीं हो रही है, वहीं निगम ने जनजातीय क्षेत्रों में सरसों तेल की छह माह की खेप एडवांस में भेज दी है। इन दिनों प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेल की सप्लाई कम है। जिससे अधिकतर उपभोक्ताओं को सस्ता सरसों का तेल नहीं मिल रहा है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पहले हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति  निगम ने समस्त डिपुओं में सस्ते राशन की खेप भेज दी है। मंडी निगम ने पांगी वैली और लाहुलघाटी को मई 2017 तक राशन एक साथ भेज दिया है, ताकि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को बर्फबारी के दौरान राशन लेने के लिए कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन



 निगम ने गत वर्ष से अधिक राशन की खेप भेजी है। जिसमें गैस सिलेंडर, सरसों का तेल, मिट्टी का  तेल, चावल, गंदम, चीनी प्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी में दी जाने वाली दालें शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते छह माह तक सभी संपर्क मार्ग बंद हो जाते हैं। इसके चलते उक्त क्षेत्रों में राशन की खेप भेजना बिल्कुल बंद हो जाता है। निगम से बर्फबारी से पहले राशन भेजने के लिए कमर कस ली है। ताकि लोगों को सस्ता राशन डिपुओं से समय पर मिल सके। निगम ने डिमांड से अधिक राशन की खेप पांगी वैली और लाहुल घाटी को भेजी है।
विज्ञापन


लाहुलघाटी के लिए
आटा 8 हजार क्विंटल, गंदम (एनएफएसए) 1050 क्विंटल, चावल (एपीएल) 7450 क्विंटल,  चावल (एनएफएसए) 2420 क्विंटल, गंदम (एपीएल) ग्रेड 400 क्विंटल, चीनी 1700 क्विंटल, राजमाह 760 क्विंटल, काले मसर 510 क्विंटल, दाल चना 290 क्विंटल, सरसों का तेल एक लाख चार हजार लीटर, नमक 600 क्विंटल, गैस (14.2 ग्राम के) 26 हजार 532 सिलेंडर, 19 किलोग्राम भार में 10 हजार 728 सिलेंडर।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगी के लिए
आटा 9400 क्विंटल, गंदम 5200 क्विंटल, चावल (ओटीएनएफ) 3000 क्विंटल, चावल (एनएफएसए) 4400 क्विंटल, गंदम 1600 क्विंटल, शुगर एपीएल और नॉन एपीएल 1924 क्विंटल, राजमाह 476 क्विंटल, काले मसर 495 क्विंटल, दाल चना 308 क्विंटल, सरसों का तेल एक लाख बीस हजार 500 लीटर, सरसों का तेल एक लाख 11 हजार 180 लीटर, नमक 966 क्विंटल, मिट्टी का तेल 160 केएल एक लाख लीटर, (14.2) गैस सिलेंडर 15 हजार 560, 19 किलोग्राम भार में 4680 सिलेंडर, गंदम (बीपीएल) 1500 क्विंटल, चावल (बीपीएल) 900 क्विंटल सब्सिडी आइटम जारी कर दी है।  

बॉक्स-
इस बारे में प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति  निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक खीमी राम शर्मा का कहना है कि मंडी से जनजातीय क्षेत्र पांगी वैली और लाहुल घाटी को डिमांड के अनुसार छह माह तक के राशन की खेप भेज दी है। निगम ने डिमांड से अधिक राशन, गैस सिलेंडर और केरोसिन तेल की खेप भेज दी हैं। ताकि उक्त क्षेत्र के लोगों को बर्फबारी के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed