{"_id":"65f982cb4d06744b3d069b2d","slug":"food-items-being-sold-in-the-open-no-regard-for-cleanliness-mandi-news-c-90-1-mrt1064-122201-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ, स्वच्छता का कोई ध्यान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ, स्वच्छता का कोई ध्यान नहीं
Wed, 20 Mar 2024 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
पड्डल मेला मैदान में औचक निरीक्षण करते महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा। संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के आधिकारिक तौर पर संपन्न होने के बाद पड्डल मेला मैदान में दुकानदार लापरवाह हो गए हैंं। अधिकतर दुकानदार नियमों को ठेंगा दिखाते हुए काम कर रहे हैं। कई दुकानदार बिना जाली लगाए खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला सफाई व्यवस्था उपसमिति के अध्यक्ष एवं नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने टीम के साथ पड्डल मेला मैदान का औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण के दौरान कई जगह सफाई व्यवस्था में भारी खामियां पाई गईं। इसपर महापौर ने सफाई ठेकेदार को मौके पर तलब कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई कर्मियों से मेला मैदान में पड़े कचरा भी उठवाया। महापौर ने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि मेला मैदान में सफाई व्यवस्था सही न होने पर राशि में कटौती की जाएगी। 13 अप्रैल तक मेला में सफाई का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है। 40 सफाई कर्मचारी मैदान में सफाई व्यवस्था को लेकर तैनात किए गए हैं।
मेला मैदान में कई दुकानदार बिना जाली लगाए खाद्य सामग्री भी बेचते नजर आए। इस पर महापौर ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री को जाली से ढकने के निर्देश देते हुए एक घंटे बाद चालान करने की चेतावनी दी। इसके बाद दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सभी खाद्य सामग्री को जाली से ढकते नजर आए।
विज्ञापन
महापौर ने बताया कि दूसरी बार मेला मैदान का निरीक्षण किया गया है। सफाई व्यवस्था में खामियों पर संबंधित ठेकेदार और बिना जाली लगाए खाद्य सामग्री बेचने वालों को कड़ी हिदायत दी गई है। उल्लंघन करने वालों के अब चालान काटे जाएंगे।