फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Folk dance competition in Mandi on 17th

Mandi News: मंडी में लोकनृत्य प्रतियोगिता 17 को

Fri, 06 Dec 2024 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Folk dance competition in Mandi on 17th
मंडी। भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी की ओर से 17 दिसंबर को संस्कृति सदन कांगणीधार में लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिलेभर से करीब 12 सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि हिमाचल की लोक संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी की ओर से लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजाें के विद्यार्थी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों की वेशभूषा, गीत, वाद्य और नृत्य पारंपरिक एवं मंडी जिले से संबंधित होने चाहिए। लोकनृत्य प्रतियोगिता में मंडी जिले की लोक संस्कृति की झलक दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों को विभाग की ओर से पारिश्रमिक, यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता दिया जाएगा। विजेता दलों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने सभी लोकनृत्य दलों, सांस्कृतिक संस्थाओं, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी कलाकारों से आग्रह किया कि 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सुबह 10 बजे संस्कृति सदन कांगणीधार में पहुंच कर अपना पंजीकरण करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed