फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   'Flying Fairy' lands at Chamba Chaugan; the ground resounds with applause.

Mandi News: चंबा चौगान में उतरी उड़नपरी, तालियों से गूंज उठा मैदान

Wed, 07 Oct 2026 04:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
'Flying Fairy' lands at Chamba Chaugan; the ground resounds with applause.
चंबा चैागान में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यति​थि उडनपरी सीमा का स्वागत करता स्टाफ।संवा
जिस चौगान में कभी सीमा मेले और उत्सव में घूमने आया करती थीं, उसी ऐतिहासिक मैदान में मंगलवार को वह विजेता बनकर लौटीं तो माहौल भावुक हो उठा। कभी पदक के लिए पसीना बहाने वाली चंबा की यह बेटी आज सामने खड़े खिलाड़ियों को पुरस्कार बांट रही थीं। सीमा को देखकर खिलाड़ियों की आंखों में चमक और चेहरे पर गर्व साफ नजर आया। चौगान में गूंजती तालियों ने जैसे उनकी संघर्ष की कहानी को सलाम किया। यह पल सिर्फ पुरस्कार वितरण का नहीं, बल्कि चंबा की उस बेटी की सफलता का जश्न था, जिसने अपनी मेहनत से जिले के हजारों युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है। बच्चों के साथ सीमा ने नाटी भी डाली। मंच पर बैठी माता केसरी देवी की आंखें भी भावुक हो गईं।
विज्ञापन

चंबा। दिन मंगलवार समय पूर्वाह्न 11 बजे। स्थान ऐतिहासिक चंबा चौगान। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं। चंबा की धाविका सीमा कुमारी मंगलवार को जब ऐतिहासिक चंबा चौगान पहुंचीं तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपनी चहेती उड़नपरी की एक झलक पाने के लिए खिलाड़ियों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन ने उन्हें खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। 11:10 बजे पर सीमा कुमारी का चंबा चौगान में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान खिलाड़ियों में उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर भी उत्साह रहा। 12 बजे मैदान में मौजूद खिलाड़ियों ने सीमा से खेल से जुड़े अनुभव साझा किए। सीमा ने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। 12:30 बजे पुरस्कार वितरण का सिलसिला शुरू हुआ। वितरण के दौरान खिलाड़ियों और सीमा के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कई खिलाड़ियों ने अपनी आदर्श धाविका से मुलाकात कर खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा ली। करीब दो घंटे तक पुरस्कार वितरण समारोह चलता रहा। सीमा की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। उनके चौगान से लौटने के बाद भी खिलाड़ी और लोग उनकी मौजूदगी और प्रोत्साहन को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed