{"_id":"6aedb6a053033592540ccb83","slug":"flagged-off-the-60-day-tobacco-free-youth-rally-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220649-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा रैली को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा रैली को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
जिलेभर में चलेंगी जागरूकता और प्रवर्तन गतिविधियां
पिछले वर्ष मंडी के 1,049 शिक्षण संस्थानों और 68 गांवों को किया तंबाकू मुक्त घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सेरी मंच मंडी से 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 26 दिसंबर तक पूरे जिले में चलाया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू एवं निकोटीन की लत से बचाना तथा जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को तंबाकू मुक्त बनाना है। उपायुक्त ने कहा कि आगामी दो महीनों के दौरान विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रत्येक शिक्षण संस्थान की बाहरी सीमा के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाएगा। गत वर्ष जिले के 1,049 शिक्षण संस्थानों तथा 68 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया था। इस वर्ष जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के साथ-साथ तंबाकू मुक्त गांवों की संख्या में कम से कम 50 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं सामुदायिक स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें रैलियां, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरियां, मैराथन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार शामिल रहेगा।