फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five people, including candidates, participate in door to door campaign

लोकसभा उपचुनाव को लेकर एसडीएम ने की बैठक

Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Five people, including candidates, participate in door to door campaign
मंडी संसदीय उपचुनावों के लिए एसडीएम कार्यालय पधर में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से ब - फोटो : Mandi
द्रंग(मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर सोमवार को एसडीएम पधर संजीत सिंह ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोई भी दल एवं प्रत्याशी ऐसा कोई कार्य न करे, जो विभिन्न जातियों, धार्मिक या भाषीय समुदायों के बीच मतभेद पैदा करे।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो के साथ-साथ मोटर, बाइक और साइकिल रैली का आयोजन न करें। इसके अलावा डोर-टू-डोर प्रचार के चलते उम्मीदवार के सहित केवल पांच लोगों को ही प्रचार में भाग लेने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी ध्वज दंड बनाने, ध्वज टांगने, सूचनाएं चिपकाने, नारे लिखने आदि के लिए किसी भी व्यक्ति को भूमि, भवन, अहाते या दीवार आदि का उसकी अनुमति के बिना प्रयोग नहीं कर पाएगा। इंडोर प्रचार बैठकों में हॉल की क्षमता के 30 प्रतिशत या अधिकतम 200 लोगों अथवा कम से कम लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। आउटडोर बैठकों में 50 प्रतिशत या स्टार प्रचारक की बैठकों में अधिकतम एक हजार और अन्य मामलों में 500 लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार, चुनाव एजेंट, पोलिंग एजेंट इत्यादि के लिए कोविड 19 की दोनों डोज लगी होने की शर्त लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग की ओर से जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता की सभी राजनीतिक दलों से कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नए निर्देशों के तहत इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर से भी मतदान कर सकते हैं। दिव्यांगजन तथा कोविड 19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए भी पोस्टल बैलेट की सुविधा रहेगी। इसके लिए पात्र मतदाताओं को फार्म 12 डी भर कर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाना होगा। इसके आधार पर भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उन्हें पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी विभागों से आदर्श चुनाव आचार संहिता की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। राजनीतिक दलों की बैठक के दौरान भाजपा से दलीप कुमार , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से धर्म चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed