{"_id":"693c06e7f1dafba1990b8248","slug":"five-panchayats-will-get-clean-water-from-the-rs-32-crore-lift-scheme-mandi-news-c-90-1-mnd1021-179112-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 32 करोड़ रुपये की उठाऊ योजना से पांच पंचायतों को मिलेगा स्वच्छ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 32 करोड़ रुपये की उठाऊ योजना से पांच पंचायतों को मिलेगा स्वच्छ पानी
Sat, 13 Dec 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 13 Dec 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण करते पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर और अन्य। -स्रोत : विभाग
सुंदरनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के जडोल और कांगू क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बीएसएल नहर के कंट्रोल गेट के समीप लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना अब जनता को समर्पित होने के बेहद करीब है। इससे पांच पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
योजना का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और वर्तमान में इसका टेस्टिंग कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना है। योजना के शुरू होने से लोह, बोबर, भनवाड़, जडोल और कपाही पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इन पंचायतों की लगभग 15 हजार से अधिक की आबादी को इस योजना के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
एक महीने में शुरू होगी सप्लाई : विभाग
जल शक्ति विभाग सुंदरनगर के अधिशाषी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि 32 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस योजना का टेस्टिंग कार्य अंतिम चरण में है। विभाग का लक्ष्य है कि अगले एक महीने के भीतर सभी तकनीकी जांच पूरी कर उपभोक्ताओं को नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
गर्मियों में नहीं होगी पानी की किल्लत : सोहन लाल
पूर्व सीपीएस एवं कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर ने शुक्रवार को पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष बचे टेस्टिंग कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के चालू होने से इन पंचायतों में वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और आगामी गर्मियों में स्थानीय जनता को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।