{"_id":"68cc4f30d3a6ee3fbe0c6f9b","slug":"five-cow-shelters-destroyed-due-to-flood-in-chhadu-nala-mandi-news-c-90-1-ssml1045-170150-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छडू नाला में आई बाढ़ से पांच गोशालाएं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छडू नाला में आई बाढ़ से पांच गोशालाएं ध्वस्त
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की रोपड़ी पंचायत में बुधवार रात को छडू नाला में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से चार गोशालाएं ध्वस्त हो गईं और पांच मवेशी भी बह गए। इसके अलावा फसलें भी तबाह हो गई हैं। रोपड़ी-रिस्सा सड़क पर पतराई गलू के पास से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
सड़क खस्ताहाल होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कांढापत्तन योजना की पाइपें बहकर लगभग 500 मीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंच गईं। विधायक दलीप ठाकुर ने पंचायत का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने विभाग को जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संवाद