फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five classes running in one room in Chowki School

चौकी स्कूल में एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं

Wed, 03 Aug 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five classes running in one room in Chowki School
सुंदरनगर शिक्षा खंड द्वितीय की चौकी प्राथमिक पाठशाला के एक मात्र कमरे में बैठने को मजबूर नौनिहा? - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। 60 के दशक में बने रोहांडा के प्राइमरी स्कूल चौकी में एक ही कमरे में पांच कक्षाएं चल रही हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं स्कूल के संचालन में भी मुश्किलें आ रही हैं। ग्रामीणों ने विभाग से अतिरिक्त कमरे की मांग की है।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र होने के चलते यहां विद्यार्थियों की संख्या तीन दर्जन के करीब है। पहली से पांचवीं की कक्षाएं एक ही कमरे में होने से बच्चे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक और अध्यापक कई बार अतिरिक्त कमरों की मांग कर चुके हैं। मगर समस्या सुनने को कोई तैयार नहीं है। स्कूल के दो कमरों में एक में पांच कक्षाएं और दूसरे में सामान और स्कूल का कार्यालय है।
विज्ञापन

सुंदरनगर शिक्षा खंड 2 जयदेवी के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला चौकी स्कूल आता है। बच्चे पैदल स्कूल पहुंचते हैं। स्कूल के एक कमरे में पांच कक्षाओं होने से इसमें बच्चे साथ-साथ बिठाने पड़ रहे हैं। रोहांडा पंचायत के प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में अतिरिक्त कमरों को बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अमर नाथ राणा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। उच्चाधिकारियों से इस संदर्भ में पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान की दो टूक
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों और स्थानीय नेताओं को समस्या के बारे में बताया गया। इस बारे में कोई सुध लेने नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कमरों का एस्टीमेट भेज दिया है।

अभिभावकों को पूछने पर मिला ये जवाब
अभिभावक हुमेश कुमार, लीलाधर, नेत्र सिंह, ढमेश्वर दत्त और अमर सिंह ने बताया कि उनके बच्चे एक कमरे में शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। इसके बावजूद सरकार कुछ नहीं कर रही है। अभिभावकों ने सीएम जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को बैठने के लिए तुरन्त अतिरिक्त कमरों के लिए बजट मुहैया करवाया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed