फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fishes in Rewalsar Lake will no longer die prematurely.

Mandi News: रिवालसर झील में अब असमय काल के मुंह में नहीं समाएंगी मछलियां

Thu, 18 Sep 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 18 Sep 2025 06:41 AM IST
विज्ञापन
Fishes in Rewalsar Lake will no longer die prematurely.
मंडी। रिवालसर झील के आसपास के घरों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सेप्टिक टैंकों का दूषित पानी अब रिसाव के माध्यम से झील में नहीं समाएगा। चारों तरफ नालियों से भी अब बारिश का पानी झील में प्रवेश नहीं करेगा। जल शक्ति विभाग ने झील परिसर के चारों ओर सीवरेज लाइन बिछा कर सभी घरों और अन्य भवनों को सीवरेज लाइन से जोड़ दिया है। दूसरी ओर स्थानीय नगर पंचायत ने भी झील की ओर जाने वाले छोटे नालों का रुख मोड़ दिया है। इससे झील का पानी दूषित नहीं होगा। मछलियां भी दूषित पानी की वजह से अब असमय मौत के मुंह में नहीं समाएगी। बरसात के बाद हर साल दूषित पानी की वजह से झील में मछलियां मरती हैं।
विज्ञापन

रिवालसर हिंदू, सिख और बौद्ध संप्रदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। रिवालसर में प्राकृतिक झील अपने तैरते द्वीपों और मछलियों के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान को लेकर तीनों धर्मों से संबंधित अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। बैसाखी पर्व पर इस झील में पवित्र स्नान किया जाता है। यहां तीन बौद्ध मठ हैं। इसमें गुरुद्वारा भी है। मंडी रियासत के तत्कालीन राजा जोगिंद्र सेन ने इस गुरुद्वारे का निर्माण 1930 में किया था। तीन धर्मों के अनुयायियों की आस्था वाली रिवालसर झील में असंख्य मछलियां मौजूद हैं। कुछ सालों से इन मछलियों के मरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। झील का पानी दूषित होना तथा झील में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के साथ-साथ लोगों के घरों व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सेप्टिक टैंकों से रिसाव को भी इसकी वजह माना जाता रहा है। अब इन सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। झील परिसर के आसपास के पूरे क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से जोड़ दिया है।
विज्ञापन


झील परिसर के आसपास के पूरे क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से जोड़ दिया है। कोई घर व भवन बिना सीवरेज कनेक्शन के नहीं रहा है। झील के चारों ओर छोटे नालों का रुख भी दूसरी ओर से मोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राज कुमार, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed