फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   First voted, then farmers and gardeners reached the fields

Mandi News: पहले किया मतदान, फिर खेतों में पहुंचे किसान और बागवान

Sun, 02 Jun 2024 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 02 Jun 2024 08:21 AM IST
विज्ञापन
First voted, then farmers and gardeners reached the fields
जोगिंद्रनगर हलके के योरा में फर्श पर बैठकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करने में जोगिंद्रनगर के किसान और बागवानों ने खूब उत्साह दिखाया। सुबह-सुबह पोलिंग बूथों पर मतदान करने के बाद किसान-बागवान अपने खेती-बाड़ी के कार्यों में जुट गए। ग्रामीण क्षेत्र ढेलू, सैंथल पड़ैन, योरा और तलकेहड़ पंचायत में सुबह 6 बजे से ही मतदान को लेकर किसान और बागवान मतदान केंद्र पहुंच गए। सात बजे भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। अधिकतर किसानों-बागवानों ने अपना मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद खेतों में पहुंचकर मक्की, चरी, बाजरा और धान की बीजाई करने पहुंच गए।
विज्ञापन

तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका ने बताया कि किसानों, बागवानों के अलावा महिलाओं युवाओं में भी मतदान को लेकर खूब उत्साह देखने को मिला। ढेलू पंचायत के अधीन आने वाले योरा स्कूल के दो मतदान केंद्रों में भी मतदाताओं की कतारें लगीं रहीं। देर शाम तक चली मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं की कतारें में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा सैंथल पड़ैन में भी वोटिंग को लेकर खूब भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


संवेदनशील मतदान केंद्रों में तैनात रहा सुरक्षा बल
संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस और सेना का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों ने भी व्यवस्था जांची। 80 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग के माध्यम से चुनावों की हर गतिविधि की निगरानी सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीश चौधरी ने भी की। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने संवेदनशील बूथों की गतिविधियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों और युवाओं में दिखा खूब उत्साह
विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में खूब उत्साह देखा गया। मतदान के लिए प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंधों से भी मतदाता खुश दिखे। 70 वर्षीय विजय मरवाह, 78 वर्षीय रातो देवी, 69 साल की कृष्णा देवी, 60 साल की विमला देवी, 65 साल की व्यासा देवी, 80 साल की मांचली देवी और 89 साल के राजमल ने भी मतदान किया। मझारनू स्थित मतदान केंद्र में पहली बार मतदान करने पहुंची पूर्णिमा ठाकुर, युवा मतदाता अर्पिता चौहान, अस्मी ठाकुर, सचिन कुमार, मानसी, श्रुति शर्मा, शिवम ठाकुर, श्रुति ने भी लोकसभा चुनावों में पहली बार मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed