फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire personnel's leave cancelled, firecrackers to be sold in paddal ground

Mandi News: दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द, पड्डल मैदान में बिकेंगे पटाखे, बाजार में प्रतिबंध

Thu, 09 Nov 2023 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 09 Nov 2023 05:09 AM IST
विज्ञापन
Fire personnel's leave cancelled, firecrackers to be sold in paddal ground
मंडी। दिवाली के मद्देनजर आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग मंडी ने कमर कस ली है। विभागीय कर्मचारियों ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों के साथ शहर में विभिन्न स्थापित फायर हाइड्रेंट का निरीक्षण पूरा कर लिया है। पड्डल मैदान में सजने वाली पटाखा मार्केट के पास भी निरीक्षण कर फायर टेंडर तैनात रखने का निर्णय लिया है, ताकि आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

दिवाली पर्व के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने विभागीय कर्मचारियों के अवकाश 15 नवंबर तक स्थगित कर दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में कर्मचारियों की कमी न खले और समय पर जान-माल को बचाया जा सके। दिवाली पर्व के दौरान मंडी शहर में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। हालांकि उनपर अग्निशमन विभाग ने काबू पा लिया था, लेकिन घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कुछ वर्षों से पटाखों की बिक्री के लिए छोटा पड्डल मैदान में लाइसेंस धारकों को ही दुकानें सजाने की अनुमति दी है। शहर के बाजार की किसी भी दुकान पर पटाखों की बिक्री नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड परः ठाकर दास
अग्निशमन विभाग के स्टेशन फायर ऑफिसर ठाकर दास ने बताया कि शहर में स्थापित 185 फायर हाईड्रेंट का निरीक्षण कर लिया है। जल शक्ति विभाग द्वारा नई पाइप लाइन बिछाने पर अधिकांश स्थानों पर दो-दो हाइड्रेंट लगे हैं। आग से निपटने के लिए विभाग के पास चार वाहन तैनात कर दिए हैं। एक नौ हजार लीटर पानी की क्षमता का वाटर डोजर है। इसके अलावा 5 हजार लीटर और 45 सौ लीटर के वाहन भी अलर्ट मोड पर हैं। शहर के भीतर भूतनाथ, चंद्रलोग, बंगला सहित, टारना पौड़ी से ऊपरी और थनेहड़ा वार्ड से नीचे के इलाकों में फायर टेंडर से आग पर काबू पाया जा सकेगा।


स्वास्थ्य विभाग ने किए विशेष प्रबंधः डॉ. दिनेश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर्व पर आग से झुलसे लोगों के उपचार के लिए विशेष प्रबंधन किए हैं। आग से झुलसने पर जले हुए भाग पर ठंडा पानी डालें। इससे जलन में राहत मिलेगी। छाले नहीं पड़ेंगे। जलने पर घरेलू उपचार न करते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचें और चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार लें। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed