फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fire in house, four pet burent

वरैहला में आग लगने से दो मंजिला मकान राख, चार मवेशी जिंदा जले

Thu, 24 Nov 2016 10:09 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 24 Nov 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
fire in house, four pet burent
आग
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की दुर्गम पंचायत पोखी के गांव वरैहला में आग लगने से दो मंजिला घर, गौशाला और चार मवेशी जिंदा जल गए। आग से प्रभावित परिवार की दस लाख की संपत्ति स्वाह हो गई। गत आठ दिनों में उपमंडल करसोग में आग की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 16 नवंबर को भी जमनू गांव में अग्निकांड में छह मवेशी जिंदा जल गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक आग की यह घटना बुधवार देर रात की है। घर की मालकिन सुमित्रा देवी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। जब लौटी तो उसे अपने सपनों का आशियाना जला हुआ मिला। जले हुए आशियाने को देखकर वह बेहोश हो गई। आग लगने से सोना, नकदी और अन्य वस्तुओं समेत निचली मंजिल में बंधे दो गाय और दो बैल भी जिंदा जल गए। बुधवार को फोन के माध्यम से थाना करसोग में इस घटना की सूचना दी गई। प्रशासन की तरफ से स्थानीय पटवारी व कानूनगो व पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस आग की घटना में नुकसान का आकलन लगभग 10 लाख रुपये बताया जा रहा है। सुमित्रा देवी के पति का देहांत हो चुका है। उसकी दोनों बेटियों की शादी भी हो चुकी है। एक बेटा है वह अक्षम है। जिस कारण इतने बड़े हादसे से सुमित्रा देवी के लिए उभर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड सुविधा न मिलने से आंखों के सामने जलते हैं आशियाने
करसोग क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की सुविधा न मिलने से ग्रामीण आग की घटना पेश आने पर आंखों के सामने आशियाना जलते देखने को विवश होते हैं। सरकार की अनदेखी ग्रामीणों पर दशकों से भारी पड़ रही है। इसी माह आठ दिन पहले जमनू गांव में एक दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। यहां पर छह मवेशी जिंदा जल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

   इससे पहले भी कई बार आग लगने से करसोग क्षेत्र में लाखों की संपत्ति राख हो चुकी है। करसोग में घोषणा के बावजूद फायर पोस्ट नहीं खुल पाई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करसोग में फायर पोस्ट खोलने की घोषणा की थी। फायर पोस्ट खुलने में हो रही देरी से क्षेत्र में आग लगने पर संपत्ति को बचाने का कोई रास्ता नहीं है। जिस कारण लोग आंखों के सामने आशियाने जलते देखने को विवश हैं। एसडीएम करसोग विवेक चौहान ने जल्द नुकसान की भरपाई की जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed