फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fire burn five lakh

खुमरार बस्ती में तीन कमरे राख, 5 लाख का नुकसान

Sun, 30 Apr 2017 10:47 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 30 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
fire burn five lakh
Doda Fire - फोटो : Amar Ujala
थुनाग (मंडी)। जिले के थुनाग तहसील मुख्यालय से सटी हरिजन बस्ती खुमरार में रविवार देर शाम आग लगने से दो मंजिला स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल के तीन कमरे राख हो गए हैं। आग की इस घटना में पांच लाख तक नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


     गांव के युवाओं ने जान जोखिम में डालकर स्लेटपोश मकान की छत को तोड़ कर आग पर काबू पाया। जिससे बस्ती के अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका। थुनाग क्षेत्र में हर माह आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन, फायर बिग्रेड की सुविधा न मिलने से लोगों के आशियाने आंखों के सामने जल रहे हैं। जानकारी के अनुसार रविवार छह बजे के करीब हजिरन बस्ती खुमरार के मस्तराम पुत्र प्रेमु राम के दो मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई है। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने रिश्तेदार के यहां पर मकान का लेंटर डालने के लिए सहयोग करने गए थे।
विज्ञापन


मस्तराम के पड़ोसियों ने जैसे ही घर से धुआं उठता देखा तो तुरंत उसके रिश्तेदार के घर में जाकर मस्तराम के परिवार को घटना की सूचना दी। यहां पर लेंटर डालने में जुटे गांव के दर्जनों परिवारों के लोग तुरंंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पानी और मिट्टी फेंक कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, मकान की ऊपरी मंजिल के दो कमरे व रसोईघर जल कर राख हो गए। हालांकि, ग्रामीणों के प्रयास से मकान की निचली मंजिल के कमरों और साथ सटे अन्य मकानों को आग से बचा लिया गया। यदि ग्रामीण समय पर आग पर काबू न पाते तो कई घर आग की चपेट में आ सकते थे। इस बस्ती में दो दर्जन से अधिक मकान हैं। प्रभावित मस्त राम ने कहा कि आग से उनका लगभग पांच लाख के लगभग नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान की ऊपरी मंजिल में रसोईघर में रखे अनाज सहित दो कमरों में रखे बिजली के उपकरण व कीमती सामान राख हो गया है। ग्रामीणों खेम सिंह, तुलसी राम, संजय कुमार, जहारू राम, ओमी, पंचायत प्रधान नीलमा, उप प्रधान खेम सिंह ने कहा कि फायर बिग्रेड की सुविधा न होने से क्षेत्र में आग से लगातार भारी नुकसान हो रहा है। हर माह कहीं न कहीं लोगों के आशियाने राख हो रहे हैं। लेकिन, थुनाग में फायर पोस्ट अथवा स्टेशन खोलने की दिशा में सरकार कारगर कदम नहीं उठा रही है। उधर, तहसीलदार थुनाग  शमशेर सिंह ने बताया कि अभी तक सूचना नहीं मिली है। कल मौके पर पटवारी भेज कर नुकसान का आकलन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed