{"_id":"6709148467c17311610d7d83","slug":"fire-broke-out-in-kitchen-due-to-leakage-in-gas-cylinder-mandi-news-c-90-1-ssml1025-137717-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गैस सिलिंडर में रिसाव से रसोई घर में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गैस सिलिंडर में रिसाव से रसोई घर में भड़की आग
Sat, 12 Oct 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के भराडू पंचायत के अलगाबाड़ी गांव में रसोई घर में गैस सिलेंडर में भड़की आग को काबू पा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के अलगाबाड़ी गांव में घरेलू गैस सिलिंडर के रिसाव से रसोईघर में आग भड़क गई। इससे रामनवमी का भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बता दें कि जोगिंद्रनगर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर भराडू पंचायत के अलगाबाड़ी गांव में शुक्रवार को ग्रामीण के सहयोग से रामनवमीं पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इसके लिए खाना इत्यादि बनाया जा रहा था। इसी बीच अचानक गैस सिलिंडर से रिसाव हो गया और आग भड़क गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी वाहन सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग जोगिंद्रनगर के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि अलगाबाड़ी गांव के संसार चंद के घर शुक्रवार को रामनवमी पर करीब 500 लोगों के लिए भंडार का प्रसाद तैयार किया जा रहा था। इस दौरान अचानक घर के आंगन में बनाई रसोईघर में गैस सिलिंडर ने रिसाव हुआ और आग लग गई। लोगों ने सिलिंडर को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की फील्ड रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।