Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FIR will be registered for setting fire in the forest

Mandi News: जंगल में आग लगाने पर दर्ज होगी एफआईआर

Sun, 22 Dec 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
FIR will be registered for setting fire in the forest
थुनाग (मंडी)। सूखे और पतझड़ के कारण आग के लिए जंगल संवेदनशील हो गए हैं। वन मंडल नाचन के अधिकारियों ने जंगलों और उससे सटी आबादी को आग से बचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। अब क्षेत्र के जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। थुनाग क्षेत्र में दो महीने में ही आग की पांच घटनाएं सामने आई हैं। इसमें लाखों की वन संपदा राख हुई है।
विज्ञापन




सराज में ऐसे कई घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जोकि जंगलों से सटे हुए हैं। इन क्षेत्रों मं आग का खतरा ज्यादा रहता है। वन विभाग ने घनी आबादी से सटे वन क्षेत्र में स्टाफ को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। आग की सूचना के लिए फायर अलर्ट सिस्टम पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


साथ ही संवेदनशील एरिया में वन विभाग का स्टाफ भी मौके पर तैयार रहता है ताकि इन जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके। सराज में हुई आग घटनाएं छोटे स्तर की थीं। ऐसे में इन पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह के बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है। फायर सबस्टेशन थुनाग के लीडिंग फायरमैन मायाधर ने बताया कि जंगल सड़क मार्ग से दूर होते हैं जहां गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं। ग्रामीणों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी ताकि जंगलों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




....

वनों में आग लगने के दो प्रमुख कारण हैं। एक प्राकृतिक और दूसरा मानवीय। लंबा सूखा और पतझड़ होने की वजह से जंगलों में फैली पत्तियां भी ग्राउंड फायर का कारण बनती हैं। लोगों में ऐसी अवधारणा है कि पत्तियों को जलाने से अच्छी घास निकलती है। इस कारण लोग खुद भी पत्तियों को आग लगा देते हैं। यह अपराध है। अगर कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।



-सुरेंद्र कश्यप, डीएफओ नाचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed