फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FIR against head constable in case of bullet injury to girl

Mandi News: युवती को छर्रे लगने के मामले में हेड कांस्टेबल पर एफआईआर

Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
FIR against head constable in case of bullet injury to girl
मंडी। सरकाघाट की ग्राम पंचायत टिक्कर के खठोगण गांव में गोली के छर्रे लगने से घायल हुई युवती के मामले में हेड कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने 10 दिन बाद युवती के माता-पिता की शिकायत पद हेड कांस्टेबल मनोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 28 जनवरी की है। सरकाघाट के खठोगण गांव में युवती प्रमिला हाथ धो रही थी। इस दौरान किसी ने फायर किया और छर्रे लगने के बाद वह जख्मी होकर नीचे गिर गई। उसके मामा ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। बाद में उसे उसके मामा, हेड कांस्टेबल मनोज और विकास गाड़ी में रिवालसर अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाए थे। यहां पर युवती की हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पीजीआई में डॉक्टरों ने छर्रे निकाल दिए है। तीन फरवरी को सरकाघाट पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर युवती के बयान लिए थे। बयान में युवती ने किसी पर शक नहीं जताया है। इसी दौरान हेड कांस्टेबल मनोज चंडीगढ़ पीजीआई में युवती की मदद के लिए पहुंचे थे। तब परिजनों ने मना कर दिया था। बाद में युवती की माता और पिता ने पुलिस थाना सरकाघाट पहुंचकर हेड कांस्टेबल मनोज पर मामला करवाया है।
विज्ञापन

माता का आरोप है कि 28 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे उक्त हेड कांस्टेबल बंदरों को भगाने के लिए फायरिंग कर रहा था। इस दौरान बेटी आंगन में हाथ धो रही थी। इस दौरान गोली लगने से वह जख्मी हो गई। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि युवती के माता पिता की शिकायत मिली है। इसके आधार पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस एयरगन से गोली चली है, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। मामले की फाॅरेंसिक जांच करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed