फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Final opportunity for social security pension beneficiaries for e-KYC

Mandi News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी का अंतिम अवसर

Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Final opportunity for social security pension beneficiaries for e-KYC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को ई-केवाईसी सत्यापन के लिए एक माह का अंतिम अवसर दिया है। विभाग की ओर से जुलाई 2025 से शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक 7,84,976 लाभार्थियों की आधार आधारित ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। विभाग के अनुसार कुछ पेंशनर अभी भी ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं, जिससे वे पेंशन सुविधा से वंचित हैं। ऐसे लाभार्थी एक माह के भीतर संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर सत्यापन पूरा करवाएं। जिला कल्याण अधिकारी समीर ने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले पेंशनरों को अनुपलब्ध अथवा अपात्र माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन असहाय पेंशनरों का आधार कार्ड नहीं बना है या उसमें संशोधन आवश्यक है, वे जिला या तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed