फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fight between women and trainees over military academy

सैन्य अकादमी को लेकर महिलाओं और प्रशिक्षुओं में मारपीट

Sun, 03 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fight between women and trainees over military academy
सुंदरनगर में रिहाशी महिलाओं व सैन्य प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षुओं में हुई झड़प, वीडियो हुआ वा? - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व सैनिक और पुलिस में चल रहे घमासान के बीच अब स्थानीय लोग और सैनिक अकादमी के प्रशिक्षु भी कूद पड़े हैं। इसके चलते रविवार को हिमाचल डेंटल कॉलेज के पास रिहायशी इलाके की महिलाओं और पूर्व सैनिक द्वारा चलाई जाने वाली अकादमी के प्रशिक्षुओं के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन

इस घटना का वीडियो प्रशिक्षुओं ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद आनन-फानन में दोनों पक्ष पुलिस थाना सुंदरनगर पहुंचे। माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस को दिन-दहाड़े थाने का मुख्य द्वार बंद करना पड़ा। मौके पर स्थानीय लोग पुलिस थाना के अंदर और दर्जनों प्रशिक्षु युवाओं का हजूम थाना के बाहर जुट गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट को लेकर थाने में क्रॉस एसआईआर दर्ज करवाई। घटना की संवेदनशीलता देखते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार भी थाना पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद सुंदरनगर के सलाह वार्ड में रहने वाले एक पूर्व सैनिक ने हिमाचल डेंटल कॉलेज के पास रिहायशी इलाके में सेना और पुलिस भर्ती के लिए अकादमी शुरू की हैं। वे रोजाना नगौण मेला स्थल पर प्रशिक्षण देते हैं। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। रविवार को इसी बात को लेकर स्थानीय महिलाओं और अकादमी के प्रशिक्षुओं के बीच झड़प हो गई। जो हाथापाई तक पहुंच गई। प्रशिक्षुओं का आरोप है कि पुलिस ने केवल महिलाओं की ही बात पर अमल किया। प्रशिक्षुओं के थाना पहुंचाने से पहले ही एफआईआर दर्ज की। महिलाओं ने ही प्रशिक्षुओं पर हमला बोला था। थाना पहुंचने पर पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और गेट बंद कर दिया। इस पर गुस्साए प्रशिक्षुओं ने नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज होने पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed