फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fields are getting ready for sowing of off-season peas in Nachan, Saraj.

नाचन, सराज में बेमौसमी मटर की बिजाई के लिए खेत होने लगे तैयार

Sat, 21 Aug 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fields are getting ready for sowing of off-season peas in Nachan, Saraj.
कमरुघाटी में मटर की बिजाई के लिए खेतों को तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : Mandi
नाचन, सराज में बेमौसमी मटर की
विज्ञापन

बिजाई के लिए खेत होने लगे तैयार
जिले के 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में की जाती है मटर की बिजाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। नाचन और सराजघाटी में सेब तुड़ान के साथ-साथ लोगों ने बेमौसमी मटर की बिजाई के लिए खेत तैयार करना शुरू कर दिए हैं। मंडी जिले के लगभग आधा दर्जन खंडों में करीब 20 हजार हेक्टेयर भू-भाग में मटर की खेती की जाती है। लोग परिवार सहित खेतों को मटर के लिए तैयार करने में जुट गए हैं। मंडी जिले में गोहर, करसोग, बल्ह, जंजैहली, पधर, चौंतड़ा और अन्य खंडों में मटर की बिजाई की जाती है। जिले में करीब 1 हजार क्विंटल मटर की बिजाई होती है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ मंडी मुंशी राम ने मटर बिजाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के कृषि प्रसार केंद्रों में मटर का बीज पहुंचा दिया गया है। बरसात के बेमौसमी मटर के दाम उम्दा रहते हैं। हर साल इस मौसम में मटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो से अधिक रहते हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। किसानों घनश्याम, दिनेश, नारायण, अक्षित, परमा राम, महेंद्र कुमार, धनीराम, किशोरी लाल, दीवान चंद, बेसर राम, प्रेम सिंह, मोहन लाल और यशपाल शर्मा आदि ने बताया कि मटर की बिजाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिजाई के लिए खेत तैयार किए जा रहे हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed